दिल्ली-एनसीआर: राजधानी में आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
– तापमान रहेगा करीब 36°C से 38°C के बीच।
– 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
– उमस बनी रहेगी, गर्मी से राहत फिलहाल नहीं।
उत्तर प्रदेश:– राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा।
– पूर्वी यूपी में अगले 2-3 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
– तापमान सामान्य या थोड़ा अधिक रहेगा।
– दशहरा के आस-पास हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है।
बिहार:– बिहार में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
– 1 से 4 अक्टूबर के बीच अच्छी बारिश की संभावना है।
– खासकर 3 और 4 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
– फिलहाल 2 दिन तक कोई राहत नहीं दिख रही है।
महाराष्ट्र, गुजरात और कोंकण:– पश्चिम विदर्भ और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में कम दबाव का क्षेत्र बना है।
– इसके चलते गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश की संभावना है।
IMD का अनुमान:– 30 सितंबर से मॉनसून एक बार फिर पूर्वी और मध्य भारत में सक्रिय हो सकता है।
– इससे आने वाले दिनों में कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।








