आज की ताज़ा खबरें

SHARE:

1️⃣ भारत बनाम पाकिस्तान – क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक और जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर इसका जश्न छा गया है।

2️⃣ उमर खालिद केस – सुप्रीम कोर्ट आज उमर खालिद और अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।

3️⃣ समीर मोदी जमानत याचिका – दिल्ली की कोर्ट में आज बिजनेसमैन समीर मोदी की जमानत पर सुनवाई होगी।

4️⃣ बंगाल कुलपति नियुक्ति मामला – सुप्रीम कोर्ट आज बंगाल के कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर अहम सुनवाई करेगा।

5️⃣ भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता – वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज अमेरिका रवाना होंगे, जहां ट्रेड वार्ता पर चर्चा होगी।

6️⃣ पीएम मोदी का दौरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे।

7️⃣ अंतरराष्ट्रीय मोर्चा – ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने फिलिस्तीन को देश के रूप में मान्यता दी, वहीं इजरायल ने इसका कड़ा विरोध किया।

8️⃣ अफगानिस्तान का सख्त संदेश – तालिबान सेना प्रमुख ने कहा कि “हम अपनी एक इंच जमीन भी नहीं देंगे”, वहीं पाकिस्तानी नेताओं को भी चुप रहने की हिदायत दी।

9️⃣ आर्थिक मोर्चा – आज से नए GST सुधार लागू हो गए। विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि “आपने हीरे पर नहीं, जीरे पर टैक्स लगाया।”

🔟 देशभर से –

मुंबई में Ola, Uber और Rapido ड्राइवर अब सरकारी तय रेट से किराया लेंगे।

खाटू श्याम में फिर बवाल, गुरुग्राम के सब इंस्पेक्टर पर हमला।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *