ब्रेकिंग न्यूज

SHARE:

1️⃣ शारदीय नवरात्र की शुरुआत – पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

2️⃣ गाजा में तनाव – इजरायली सेना (IDF) ने सैन्य अभियानों के बीच गाजा शहर में तीसरी डिवीजन की तैनाती की है।

3️⃣ उमर खालिद केस – उमर खालिद और अन्य की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

4️⃣ समीर मोदी की जमानत – दिल्ली की कोर्ट आज बिजनेसमैन समीर मोदी की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।

5️⃣ यूक्रेन-रूस संघर्ष – क्रीमिया रिसॉर्ट इलाके में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में 2 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए, रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी।

6️⃣ विशाखापत्तनम सम्मेलन – आज से विशाखापत्तनम में ई-गवर्नेंस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होगी।

7️⃣ प. बंगाल कुलपति नियुक्ति मामला – सुप्रीम कोर्ट आज बंगाल के कुलपतियों की नियुक्ति से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा।

8️⃣ भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता – वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज अमेरिका रवाना होंगे।

9️⃣ एशिया कप क्रिकेट – पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, “वे बिना वजह उकसा रहे थे, इसलिए उन्हें सबक सिखाया।”

🔟 पीएम मोदी का दौरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *