आज की 10 बड़ी खबरें: 10-09-2025

SHARE:

1.असम की राजनीति में हलचल – मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज सांसद गौरव गोगोई और उनके परिवार के विदेशी रिश्तों का खुलासा करेंगे।

2.राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर – कांग्रेस सांसद दो दिनों तक अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

3.पंजाब लैंड-पूलिंग नीति पर सुनवाई – चंडीगढ़ हाई कोर्ट आज राज्य सरकार की इस विवादित नीति पर अपना रुख तय करेगा।

4.दिल्ली आबकारी घोटाला – केजरीवाल की याचिका पर हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई, ईडी से मांगा गया जवाब।

5.सोनिया गांधी केस – वोटर लिस्ट विवाद में FIR की मांग पर दिल्ली कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

6.नेपाल संकट गहराया – सेना ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों पर सख्ती का ऐलान किया; हाल ही में पूर्व पीएम की पत्नी को भी प्रदर्शनकारियों ने मार डाला।

7.नई राजनीतिक तस्वीर – सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए, पीएम मोदी ने दी बधाई; चुनाव में क्रॉस वोटिंग से बीजेपी का पलड़ा भारी।

8.टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल – एप्पल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला iPhone Air, 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ।

9.मध्य-पूर्व में तनाव – इजरायल ने कतर की राजधानी दोहा पर हवाई हमला किया, हमले के बाद कतर सरकार का कड़ा बयान।

10.सोने की कीमतों में उछाल – एक ही दिन में 5000 रुपये की भारी छलांग, निवेशकों में खलबली।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *