उत्तराखंड का अल्मोड़ा जिला—अपने शांत वातावरण, सांस्कृतिक धरोहर और पहाड़ी सुंदरता के लिए जाना जाता है। लेकिन इन तमाम खूबसूरत तस्वीरों के पीछे, एक ऐसा कड़वा सच छिपा है जिसे शायद नजरअंदाज किया जा रहा है। बात हो रही है अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 109) के क्वारब क्षेत्र की—जहाँ हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। क्वारब एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ पहाड़ी कटाव, भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएँ आम हो गई हैं। बारिश हो या धूप, गिरते पत्थर और ढहती पहाड़ियाँ यहाँ के राहगीरों के लिए रोज़ की चुनौती बन गई हैं।
लोकसभा सीट से है लगातार सांसद
खासतौर पर बरसात के मौसम में, यहाँ से गुजरना सीधे-सीधे मौत को दावत देना जैसा हो गया है। हाल ही में क्वारब क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि स्कूल के लिए निकली छह महिला शिक्षिकाएं सड़क पार करते हुए गिरते हुए भारी पत्थरों से बाल-बाल बच गईं। अगर उनकी किस्मत साथ न देती, तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी। यह क्षेत्र कोई दूर-दराज़ का कोना नहीं, बल्कि भाजपा सांसद अजय टम्टा का गृह क्षेत्र है। वे न केवल अल्मोड़ा लोकसभा सीट से लगातार सांसद हैं.
कारब कोई बड़ी समस्या नहीं- अजय टम्टा
बल्कि वर्तमान में केंद्र सरकार में “सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री” भी हैं। ❓ तो फिर सवाल उठता है – जब देश के सड़क परिवहन मंत्रालय में आपका प्रतिनिधित्व हो, तो आपके अपने क्षेत्र की सड़कें इतनी बदहाल क्यों हैं? सांसद अजय टम्टा ने हाल में कथित तौर पर यह भी कहा कि “क्वारब कोई बड़ी समस्या नहीं है।” यह बयान उन हजारों लोगों की भावनाओं और सुरक्षा के साथ सीधा मज़ाक है जो इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते हैं।



