ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान रवाना हुए
🌲तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हर विधानसभा में 25 से 30 हज़ार वोट काटे गए
🌲भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने शतक जमाया
🌲रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बयानों के बाद ट्रंप ने परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया
🌲ट्रंप ने अनुमान से कम नौकरियों के आंकड़े जारी करने वाली संस्था के प्रमुख को बर्ख़ास्त किया,
🌲अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रोज़ग़ार के ग़लत आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुमान से कम नौकरियों के आंकड़े जारी करने वाली संस्था के प्रमुख को शुक्रवार को पद से हटा दिया.
🌲भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी के बयान पर शशि थरूर ने दी ये प्रतिक्रिया
शशि थरूर
🌲कांग्रेस सांसद शशि थरूर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘भारत की डेड इकोनॉमी’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है.
🌲उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं अपनी पार्टी के नेता की बात पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. उनके ऐसा कहने के अपने कारण हैं. मेरी चिंता यह है कि अमेरिका के साथ हमारा रिश्ता, एक रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के रूप में, हमारे लिए महत्वपूर्ण है.”
🌲मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
🌲साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष एनआईए अदालत की ओर से बरी किए जाने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है.
🌲शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, “महाराष्ट्र मेरे हृदय में बसता है. जिन लोगों ने महाराष्ट्र में मालेगांव का केस डाला है उन्हें दंड मिल गया है. मैं केवल इतना कहूंगी कि जहां देशभक्ति होती है, वहां देशद्रोही टिक नहीं पाते हैं.”
🌲ओडिशा: पुरी में आग के हवाले की गई नाबालिग बच्ची की दिल्ली एम्स में मौत,सुब्रत कुमार पति, भुवनेश्वर से बीबीसी हिंदी के लिए
ओडिशा
🌲बीते 19 जुलाई को तीन अज्ञात लोगों ने नाबालिग को आग लगा दी थी
पुरी के बलंगा में बीते महीने जिस नाबालिग बच्ची को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले किया था, उसकी दिल्ली एम्स में मौत हो गई है. हमले में बच्ची का शरीर क़रीब 70 फ़ीसदी जल गया था.
🌲ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पोस्ट में कहा, “बलंगा घटना में पीड़ित बच्ची की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है. सरकार के तमाम प्रयासों और एम्स दिल्ली की डॉक्टरों के टीम के दिन रात कोशिश के बावजूद, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.”
🌲इंडिगो ने विमान में सहयात्री को थप्पड़ मारने वाले शख़्स पर लगाया प्रतिबंध
इंडिगो एयरलाइंस ने इस मामले पर बयान भी जारी किया है
🌲इंडिगो एयरलाइंस ने इस मामले पर बयान जारी स्पष्टीकरण दिया है.
इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई से कोलकाता जा रही अपनी एक उड़ान में सहयात्री को थप्पड़ मारने वाले शख़्स को उड़ान सेवा से प्रतिबंधित कर दिया है.
🌲एयरलाइन ने एक्स पर बयान जारी कर कहा, “पूरी जांच के बाद, आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशासनहीन व्यवहार में शामिल यात्री की शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है. हमारी प्रतिबद्धता के तहत कि उड़ानों में इस तरह के व्यवहार को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता.”
🌲छत्तीसगढ़ में गिरफ़्तार दो नन जेल से रिहा हुईं, केरल बीजेपी के शीर्ष नेता स्वागत में पहुंचे,आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर
🌲केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर जेल से रिहा हुई दोनों ननों का स्वागत करने दुर्ग जेल पहुंचे.
धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गिरफ़्तार केरल की दो ननों और आदिवासी युवक सुखमन मंडावी को एनआईए की विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद, उन्हें दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया है.
🌲जेल से रिहा होने वाली ननों का स्वागत करने के लिए केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और केरल बीजेपी के उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज विशेष रूप से जेल पहुंचे थे. उनके साथ बीजेपी सांसद पी. संतोष कुमार भी उपस्थित थे.
🌲ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन पाकिस्तान रवाना, दो दिन के दौरे में ये है एजेंडा
पेजश्कियान के स्वागत में इस्लामाबाद में लगे पोस्टर
🌲पेजश्कियान के स्वागत में इस्लामाबाद में लगे पोस्टर
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान रवाना हुए हैं.
🌲तेहरान से रवाना होते समय राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने इसराइल के साथ 12 दिन चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की.
🌲पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वाह में मोर्टार शेल फटने से पांच बच्चों की मौत, 13 घायल
पाकिस्तान में विस्फ़ोट
🌲पुलिस के मुताबिक एक मोर्टार शेल में विस्फोट से ये दुर्घटना घटी
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वाह प्रांत में एक विस्फोट में पांच बच्चों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल हुए हैं.
🌲लक्की मरवत ज़िले में हुई. मरने वालों में चार लड़कियां शामिल हैं.
🌲घायलों में दो महिलाएं हैं. एक घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.
🌲राहुल गांधी के ‘एटम बम’ वाले बयान पर राजनाथ सिंह बोले- तो परमाणु परीक्षण किया जाना चाहिए
राजनाध सिंह और राहुल गांधी
🌲इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ ठोस सबूत हैं कि वो वोटों की चोरी में शामिल है
चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ वोटों की चोरी को लेकर सबूतों का ‘एटम बम’ होने के राहुल गांधी के दावे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
🌲रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा वोटों की हेराफेरी के सबूतों का एक परमाणु बम तैयार किया है. अगर उनके पास सबूतों का परमाणु बम है, तो उसका तुरंत परमाणु परीक्षण किया जाना चाहिए. सच तो यह है कि उनके पास कोई सबूत या प्रमाण नहीं है…”
🌲उत्तराखंडः चमोली में पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पास भूस्खलन, 8 मज़दूर घायल,
🌲टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
🌲टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तराखंड के चमोली ज़िले के हेलंग में निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के बांध की जगह पर शनिवार को हुए भूस्खलन में आठ मज़दूर घायल हो गए हैं.



