किन्नी टाइम्स 17 जुलाई राशिफल 2025

SHARE:

1.🌹मेष राशि करियर राशिफल : भौतिक सुखों में होगी वृद्धिआपके द्वादश भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। ऐसे में बिजनेस के मामले में शाम तक कोई खास डील आपको प्राप्त हो सकती है। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपका मन प्रसन्न रेहगा। साथ ही, भौतिक सुखों में भी वृद्धि होने की संभावना है। शाम के वक्त चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करने से आपको किसी अच्छे कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके अच्छे कर्मों और खर्चों से समाज में प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

2.🌹मेष राशि करियर राशिफल : भौतिक सुखों में होगी वृद्धिआपके द्वादश भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। ऐसे में बिजनेस के मामले में शाम तक कोई खास डील आपको प्राप्त हो सकती है। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपका मन प्रसन्न रेहगा। साथ ही, भौतिक सुखों में भी वृद्धि होने की संभावना है। शाम के वक्त चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करने से आपको किसी अच्छे कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके अच्छे कर्मों और खर्चों से समाज में प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

3.🌹आज के दिन व्यापार में आपका ज्यादा ध्यान नई योजनाएं बनाने में लग सकता है। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपके मन को सुकून प्राप्त होगा और कानूनी मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही, कहीं स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ कामकाज में उलझ सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। वहीं, कार्यालय में भी आपको अनुकूल वातावरण देखने को मिलेगा और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

4.🌹मिथुन राशि करियर राशिफल : कार्यस्थल पर काम होगा मन मुताबिकआपका दिन रचनात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी रचनात्मक और बड़े काम को पूरा करने में आपका ज्यादा समय बीत सकता है। आपको जो काम करना अधिक प्रिय है वैसा ही काम भी आपको प्राप्त होगा। इससे आप सुकून महसूस करेंगे और शांति से हर कार्य पूरा करेंगे। व्यापार को लेकर आपके मन में नई योजनाएं आ सकती हैं और अपने सीनियर का सहयोग भी पूरी तरह प्राप्त होगा।

5.🌹कर्क राशि करियर राशिफल : मेहनत का मिलेगा तुरंत लाभआज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में जो भी काम पूरी मेहनत से करेंगे उसका फल तुरंत प्राप्त होगा। अगर कुछ जरूरी कार्य अधूरे पड़े थे तो वह भी पूर्ण हो सकते हैं और इस बारे में जरूरी चर्चाएं होना भी संभव है। ऑफिस में आपको अपने मन के मुताबिक माहौल देखने को मिलेगा और साथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। रात में आप किसी शादी में जा सकते हैं।

6.🌹सिंह राशि करियर राशिफल : काम में आ सकती हैं बाधाएंआप आज कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपको धर्म से जुड़े कार्यों के लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी होगा। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके जरूरी कार्यों में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं। शाम के समय आप कुछ मंगलमय कार्यों में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

7.🌹कन्या राशि करियर राशिफल : कार्यस्थल पर वाद-विवादों से रहें दूरआपको अपने बातचीत करने के तरीके और व्यवहार पर आज ध्यान देना होगा। संयम और सावधानी बरतने से ही लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। अन्यथा किसी से बहस ज्यादा बड़ी हो सकती है। घर में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। व्यापार के मामले में भाग्य पर भरोसा करना होगा और आत्मविश्वास भी जरूरी होगा। इससे शाम होते होते स्थिति बेहतर होने लगेगी।

8.🌹तुला राशि करियर राशिफल : संपत्ति से जुड़े मामलों में आएंगी बाधाएंआज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। अगर कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़े कोई विवाद चल रहे थे तो वे अब सुलझ सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी नए प्रोजेक्ट पर भी नया काम शुरू हो सकता है। धन-संपत्ति के मामले में परिवार और आसपास के कुछ लोग बाधाएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना होगा।

9.🌹वृश्चिक राशि करियर राशिफल : दिनभर पाएंगे लाभ के अवसर
आपका पूरा दिन आज शुभ रहने वाला है। आर्थिक मामले में भी समय बेहद मजबूत है और आपको दिनभर लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों में लगे रहना होगा। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नई योजना या कार्य शुरू हो सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। इससे काम नए सिरे से शुरू होगा।

10.🌹धनु राशि करियर राशिफल : व्यापार में नए अवसर पहचानेंआज आपको सावधान और सतर्क रहना होगा। अगर आप बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठा लेते हैं, तो इससे बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको रोजमर्रा के कामों से अलग कुछ नए कार्यों पर भी ध्यान देना होगा। इससे लाभ मिलने की संभावना है। किसी अपने खास व्यक्ति के लिए आपको पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में कोई नया मौका प्राप्त हो सकता है। लेकिन इसे आपको खुद पहचानना होगा।

11.🌹मकर राशि करियर राशिफल : पार्टनरशिप में काम करने से पाएंगे लाभदिन सामान्य रहेगा और व्यापार के मामले में पार्टनरशिप में काम करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको काम पूरे करने के लिए नियमों और समय का ख्याल रखना होगा। आपको कई काम एक साथ भी करने पड़ सकते हैं। ऐसे में धैर्य और संयम की जरूरत होगी। आज आपको रोजमर्रा के घरेलू कामों को पूरा करने का भी मौका मिल सकता है। साथ ही, पारिवारिक जीवन में अपनी संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

12.🌹मीन राशि करियर राशिफल : धैर्य और मधुर वाणी से हर काम होगा आसान
आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो धैर्य और मधुर वाणी से आप उन्हें आसानी से दूर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करने से सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद या मुसीबत में फंसे व्यक्ति की सहायता करने से लाभ मिलेगा

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *