दिल्ली में डबल मर्डर: सोनम और मासूम यशिका का इसलिए किया था कत्ल… आरोपी लिव-इन पार्टनर ने बताए ये दो कारण

SHARE:

सहमति से संबंध में रह रही युवती का गर्भपात कराना और चरित्र पर शक दोहरे हत्याकांड की वजह बना। मजनू का टीला इलाके में मंगलवार दोपहर सोनम उर्फ सोनल आर्य (22) और छह माह की मासूम यशिका की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सोनम के लिवइन पार्टनर निखिल को उत्तराखंड के हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया हैआरोपी नेपाल भागने की फिराक में था

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सोनम उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इस बीच सोनम गर्भवती हो गई। उसने गर्भपात कराने से मना किया और शादी की बात की, लेकिन सोनम तैयार नहीं हुई।

इस बीच सोनम ने अपनी सहेली लक्ष्मी के पति दुर्गेश की मदद से गर्भपात करवा दिया। उसे लगने लगा कि सोनम अब दुर्गेश से नजदीकियां भी बढ़ा रही है। कई बार उसने दोनों को चैट करते पकड़ा था। उसने सोनम को दुर्गेश से दूर रहने के लिए कहालेकिन वह नहीं मान रही थीझगड़ा इस कदर बढ़ा कि सोनम ने निखिल को छोड़ दिया और वह लक्ष्मी और दुर्गेश के घर आ गई।

दुर्गेश से बदला लेने के लिए मासूम की ली जान

आरोपी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह दुर्गेश के घर सोनम से बातचीत करने पहुंचा था। सोनम से वहां रहने के लिए मना कर रहा था। सोनम के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसने सोनम की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसने दुर्गेश से बदला लेने के लिए उसकी छह माह की बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया

वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को सोनम और मासूम यशिका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सबसे पहले वजीराबाद में रहने वाले आरोपी निखिल के पिता और भाई से पूछताछ की गई।

नेपाल भागने के लिए मांग रहा था दोस्तों से पैसे

हल्द्वानी पहुंचने पर पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अपने दोस्तों से रुपये मांग रहा है। वह नेपाल भागने की फिराक में है। एक दोस्त ने जानकारी दी कि आरोपी टंकपुर के पास बनबसा बॉर्डर से निकलेेगा। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता कर पुलिस ने हल्द्वानी से आरोपी को दबोच लिया।

वर्ष 2023 में दोनों की हल्द्वानी में हुई थी मुलाकात

निखिल मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला है जबकि सोनम नैनीताल की रहने वाली है। वर्ष 2023 में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक सााथ हल्द्वानी में रहने लगे। सोनम गर्भवती हुई और बिना शादी के उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

सामाज के डर से दोनों बच्चे को अपनाना नहीं चाहते थे। दोनों ने सहमति से दो लाख रुपये में किसी परिवार को अपना बच्चा बेच दिया। इसके बाद दोनों दिल्ली के वजीराबाद आ गए। कुछ समय यहां लिवइन में रहने के बाद यह मजनू का टीला शिफ्ट हो गए

निखिल ने रेस्तरां में काम करना शुरू कर दिया। निखिल के माता-पिता के बीच तलाक हो चुका था। निखिल की मां ने अल्मोड़ा में दूसरी शादी कर ली थी। पिता दिल्ली के वजीराबाद आ गया और ड्राइफ्रूट काम का शुरू कर दिया।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *