दिल्ली में आज पहुंचेगा मानसून! गोवा और गुजरात में भारी बारिश की संभावना; जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

SHARE:

मानसून तय समय से 10 दिन पहले पंजाब पहुंच गया है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरा। यह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी सक्रिय हो गया है। 24 जून को इसके दिल्ली सहित कई राज्यों में पहुंचने की संभावना है, जो 2013 के बाद सबसे जल्दी होगा। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में 26 जून तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। पंजाब और उत्तराखंड में भारी वर्षा से सड़कें अवरुद्ध हुई हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ा है।

कई राज्यों को भिगोते हुए मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से होते हुए तय समय से 10 दिन पहले रविवार को पंजाब पहुंच गया। लद्दाख के सभी क्षेत्रों के साथ जम्मू-कश्मीर में भी मानसून सक्रिय हो गया है।
आज 24 जून को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। यदि 24 जून को दिल्ली में मानसून पहुंचता है तो यह 2013 के बाद से सबसे पहले आने वाला मानसून होगा।

12 साल बाद जल्दी पहुंचेगा मानसून

वर्ष 2013 में 16 जून को मानसून आया था। 2024 में 28 जून को, 2022 में 30 जून को और 2021 में 13 जुलाई को पहुंचा था।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण तथा गोवा में 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
मध्य प्रदेश में भी दो दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है, जिसके बाद हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को पंजाब में लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर और पठानकोट में भारी वर्षा हुई।

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी

होशियारपुर, फिरोजपुर और पटियाला में भी वर्षा हुई। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद पहाड़ से मैदान तक वर्षा का क्रम तेज हो गया है। देहरादून में जोरदार वर्षा हो रही है। हरिद्वार, रुड़की, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल आदि क्षेत्रों में भी भारी वर्षा दर्ज की जा रही है।

किन्नी टाइम्स
किरण सिंह तंवर

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *