Indigo: मदुरै जा रहे इंडिगो की उड़ान में बीच हवा में तकनीकी खराबी; 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान

SHARE:

Indigo: मदुरै जा रहे इंडिगो की उड़ान में बीच हवा में तकनीकी खराबी; 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान

मदुरै जाने वाली एक निजी एयरलाइन के विमान में शुक्रवार को बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने खराबी का पता लगाया और चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी। इसके बाद करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतरा। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *