कर्नाटक में लोकायुक्त की टीमों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर की छापेमारी, जानें क्या था पूरा मामला

SHARE:

कर्नाटक में लोकायुक्त की टीमों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की। लोकायुक्त की टीम सात जिलों में अलग-अलग अधिकारियों के घर और दफ्तरों पर पहुंची। टीमें यहां संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीमों ने बेलगावी, बागलकोट, बल्लारी, उडुपी, दावणगेरे, धारवाड़ और गडग सहित सात जिलों में छापेमारी की। कलबुर्गी लोकायुक्त अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता अमीन मुख्तार के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की।

अभियंता के पद पर है कार्यरत
अमीन मुख्तार बेल्लारी में पीडब्ल्यूडी विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा टीम ने बेलगावी में उर्स पिछड़ा अभिवृद्धि निगम के जिला प्रबंधक सिद्धलिंगप्पा से जुड़े डी देवराज, बागलकोट में ग्रामीण अभिवृद्धि और पंचयातराज विभाग के प्रथम श्रेणी सहायक शैला सुभाष तत्राणी शामिल हैं। टीम ने शिगगांव हावेरी के ग्राम पंचायत बड़ा गांव के पीडीओ रामकृष्ण, करकला में मेसकॉम के अकाउंटेंट गिरीश राव, गडग में निर्मिति केंद्र के परियोजना निदेशक गंगाधर शिरोल और धारवाड़ में पीडब्ल्यूडी, संचार और भवन (एन) जोन के मुख्य अभियंता एच सुरेश के यहां भी छापेमारी की। जांच चल रही है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *