महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून ने तोड़ा रिकॅार्ड, जानें कहां कैसा रहा मौसम

SHARE:

Weather News Hindi: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचने के साथ मई माह में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया. भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे. वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र तक पहुंच कर गया. एक-दो दिनों में आंध्र के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून समय से पहले ही तेलंगाना के अलावा मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है अगले तीन दिनों में यह महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर में छा जाएगा. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में सोमवार को बहुत ज्यादा तपिश नहीं रही.

मौसम विभाग ने की 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है उसके बाद चार-पांच दिन में पारा 3 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में 27 मई से 1 जून तक आंधी, बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. वर्ली में नवनिर्मित भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर पानी भर जाने से एक्वालाइन पर सेवाएं बंद करनी पड़ीं। 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित होने की भी सूचना है मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी बारिश ने खासी तबाही मचाई. महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए 13 एनडीआरएफ और दो एसडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं. एनडीआरएफ की पांच टीमें सोमवार को मुंबई में फंसे लोगों को राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं. सतारा, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में भी एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला. एक वायरल वीडियो में भूमिगत मेट्रो स्टेशन परिसर के अंदर एस्केलेटर के साथ पानी रिसता दिख रहा है और फाल्स सीलिंग भी ढह गई है. मेट्रो लाइन 3 मुंबई की पहली पूरी तरह भूमिगत मेट्रो लाइन है अभी निर्माणाधीन ही है मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशनों पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोकल ट्रेनें रेंगती रहीं.

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *