महाराष्ट्र में 15 साल बाद फिर आया मानसून, भारी बारिश बनी आफत

SHARE:

Mumbai Rains: महाराष्ट्र में 15 साल बाद जल्दी आया मानसून, मुंबई में भारी बारिश बनी आफत; पढ़ें IMD का अलर्ट
महाराष्ट्र में मानसून ने 15 साल बाद जल्दी दस्तक दी है। मुंबई में रात भर से लगातार बारिश हो रही है जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून मुंबई में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है खासकर कोंकण और घाट क्षेत्रों में आगे जाने IMD का अलर्ट

मौसम ने बदला मिजाज
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है. इस बीच महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो गया है वहीं मुंबई में कल रात से लगातार बारिश हो रही है मौसम वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के अनुसार, जिस स्पीड से मानसून इस साल बढ़ रहा है अगले 3 से 4 दिन में मुंबई में भी एंटर कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 20 मई, साल 1990 में ऐसा हुआ था जब मानसून ने समय से पहले दस्तक दी थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है. अगर मौसम ब्यूरो का पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो 2025 में यानी इस साल मानसून का यह रिकॉर्ड टूट सकता है.

3 दिन में मुंबई पहुंच सकता है मानसून
क्षेत्रीय मौसम विभाग की निदेशक शुभांगी गुटे ने बताया कि फिलहाल मौसम को देखकर ऐसा लगता है कि आगामी 3 दिनों में मानसून मुंबई में एंट्री देगा।रविवार सुबह 8.30 बजे तक मुंबई में 35 मिमी और 26.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण हार्बर, वेस्टर्न रेलवे और मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं प्रभावित हुई हैं बता दें कि मध्य रेलवे की मेन लाइन पर कल्याण की ओर जाने वाली धीमी लोकल ट्रेनें 5 मिनट देरी से चल रही हैं वहीं धीमी लोकल सेवाएं भी सामान्य से 5 मिनट देरी से चल रही हैं.

ऊपरी हवा का भी असर
एक ऊपरी हवा का असर मध्य अरब सागर से उत्तरी ओडिशा तक फैला हुआ है, जो मध्य महाराष्ट्र और आस-पास के क्षेत्रों से गुजर रहा है इन मौसमी पैटर्न के कारण, अगले 5-6 दिनों तक पूरे महाराष्ट्र में बारिश जारी रहने की उम्मीद है खासकर मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई