ED Raids: नोएडा में 3 बिल्डर के ठिकानों पर ईडी रेड, दिल्ली-NCR में 15 जगहों पर पहुंची टीम; खंगाल रही दस्तावेज

SHARE:

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली एनसीआर में 15 जगहों पर छापेमारी की है। मुंबई में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नोएडा में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी घर खरीदारों, निवेशकों से करीब 1200 करोड़ रुपये के गबन व फंड डायवर्सन को लेकर बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली एनसीआर में 15 जगहों पर छापेमारी की है। मुंबई में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी है। ईडी की टीमें जेपी, गौर, गुलशन बिल्डर व सुरक्षा रियलिटी के ठिकाने व दस्तावेज खंगाल रही हैं।

सेक्टर 128 में जेपी बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर एक टीम पहुंची हुई है। यहां पर दस्तावेज व कंप्यूटर खंगाले जा रहे हैं। मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। सिर्फ उन्हीं लोगों को आने जाने दिया जा रहा है जिनको टीम बुला रही है।अभी बरामदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है। जांच अगले कुछ दिन तक जारी रहेगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *