दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर:
राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। वजीरपुर में AQI 432 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों ने लोगों को बाहरी गतिविधियां सीमित करने की सलाह दी है।
यूक्रेन-रूस युद्ध:
यूक्रेन ने रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। ब्लैक सी स्थित तुआप्से बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई। रूसी मीडिया के अनुसार, राहत और बचाव कार्य जारी है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025:
राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना में रोड शो करेंगे, जबकि राहुल गांधी खगड़िया में रैली को संबोधित करेंगे।
अमित शाह भी आज मुजफ्फरपुर और वैशाली के महुआ में जनसभाएं करेंगे।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी:
जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें पटना लेकर पहुंची है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है।
सेखों IAF मैराथन:
भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित सेखों IAF मैराथन आज देशभर के 60 स्थानों पर हो रही है, जिसमें दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी हजारों प्रतिभागी दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं।
दक्षिण भारत की राजनीति:
चेन्नई में डीएमके ने आज सभी दलों की बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी।
कर्नाटक अपडेट:
कर्नाटक हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आज चित्तापुर में आरएसएस का मार्च आयोजित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय खबर:
मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा हुआ है। एथेनॉल से भरी ट्रेन पटरी से उतर गई और टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।








