स्पेन में बड़ा रेल हादसा सामने आया है। दक्षिणी स्पेन में रविवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा कॉर्डोबा के एडम्यूज स्टेशन के पास हुआ, जब मलागा से मैड्रिड जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतरकर उल्टी दिशा में चली गई और सामने से आ रही मैड्रिड से हुएल्वा जाने वाली दूसरी ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं।
घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा बाधित हो गई है। मौके पर इमरजेंसी टीमें पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। सभी रेल ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक हादसा शाम करीब 5:40 बजे स्थानीय समय पर हुआ। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
इस बीच, मैड्रिड, टोलेडो, स्यूदाद रियल और पुएर्टोल्लानो के बीच कुछ रूट्स पर रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट की स्थिति की जानकारी जरूर लें।








