सुबह की बड़ी खबरें | 13 सितंबर 2025,

SHARE:

1️⃣ अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स की बेरहमी से हत्या अमेरिका में एक भारतीय निवासी शख्स का सिर काट दिया गया। इस घटना के बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि टैरिफ के कारण भारत-अमेरिका रिश्तों में दरार आई है।

2️⃣ देशभर में लोक अदालतें लगेंगी आज पूरे देश में लोक अदालतों का आयोजन होगा, जिसमें लोग अपने चालान जमा कर सकते हैं और मामले निपटा सकते हैं।

3️⃣ ट्रंप ने स्वीकार की भारत के साथ तनाव की बात ट्रंप ने कहा कि रूसी तेल पर लगाए गए टैरिफ से भारत-अमेरिका के बीच तनाव पैदा हुआ है।

4️⃣ सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

5️⃣ स्पाइसजेट विमान का पहिया उड़ान भरते ही गिरा कांडला से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की Q400 फ्लाइट के टेक-ऑफ के दौरान रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया नीचे गिर गया।

6️⃣ दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर पर सुबह लगभग चार बजे चार-पांच राउंड फायरिंग हुई। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस घटना की जिम्मेदारी ली।

7️⃣ फिलिस्तीन बनेगा अलग देश, भारत ने UN में किया समर्थन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने द्वि-राष्ट्र समाधान के तहत फिलिस्तीन और इज़राइल के बीच स्थायी समाधान के लिए न्यूयॉर्क घोषणापत्र को मंजूरी दी। भारत समेत 142 देशों ने इसे समर्थन दिया।

8️⃣ पटाखों पर बैन सिर्फ दिल्ली-NCR नहीं, पूरे देश में लागू हो सकता है सुप्रीम कोर्ट में पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई। अदालत ने साफ हवा का अधिकार पूरे देश के नागरिकों के लिए मानते हुए सवाल उठाया।

9️⃣ रूसी सेना में धोखे से भर्ती: भारतीय युवाओं का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया कि कुछ भारतीय युवाओं को रूसी सेना में धोखे से भर्ती कराया गया।

🔟 भारतीय वायुसेना को चाहिए 114 स्वदेशी राफेल फाइटर जेट भारतीय वायुसेना ने अपने आधुनिकीकरण के लिए 114 राफेल फाइटर जेट की आवश्यकता जताई है।

1️⃣1️⃣ गणपति विसर्जन जुलूस पर ट्रक की टक्कर, 8 की मौत कर्नाटक में गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं पर ट्रक चढ़ गया, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *