श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

SHARE:

श्रीलंका दौरे से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होने वाली है, लेकिन बुमराह टीम के साथ उड़ान नहीं भरेंगे। बुमराह इन दिनों अपने घुटने की चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने गहन जांच के बाद उन्हें अभी मैदान पर न उतरने और पूरी तरह फिट होने तक आराम करने की सलाह दी है।

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी।
टीम प्रबंधन और बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुमराह की वापसी में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। आने वाले महीनों में भारतीय टीम के कई महत्वपूर्ण मुकाबले होने हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए स्टार गेंदबाज के वर्कलोड को सावधानीपूर्वक मैनेज किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, घुटने में असहजता के कारण यह फैसला लिया गया है ताकि चोट आगे चलकर गंभीर रूप न ले ले। बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई