शंभू बॉर्डर आज सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। पंजाब से हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा इन डायवर्जन रूट्स को ध्यान में रखते हुए करें। बॉर्डर बंद करने का आधिकारिक कारण सुबह तक स्पष्ट नहीं था।
धरने और विरोध मार्च के चलते सुरक्षाएँ कड़ी
जेल में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा पिछले दो साल से मोहाली में धरना दे रहा है। आज 14 नवंबर को किसान यूनियनों के साथ मिलकर वे शंभू बैरियर तक विरोध मार्च निकालेंगे।
इसी वजह से राजपुरा–अंबाला–दिल्ली हाईवे सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक बंद रखा जाएगा।
मोर्चा के नेता सुरजीत सिंह फूल सुबह 10 बजे शंभू बार्डर पर किसानों को संबोधित करेंगे और इसके बाद जत्था जंतर-मंतर, दिल्ली की ओर कूच कर प्रधानमंत्री को मांगपत्र सौंपेगा।
पुलिस की तैयारी और सुरक्षा उपाय
सुबह 5 बजे से पहले 500 पुलिसकर्मी तैनात
लगभग 125 बैरिकेड लगाए गए
जाम से बचने के लिए कई डायवर्जन तैयार
रूट पर पुलिस की विशेष निगरानी
पंजाब से हरियाणा जाने के वैकल्पिक मार्ग
1. फतेहगढ़ साहिब – लांडरां – एयरपोर्ट चौक मोहाली – डेराबस्सी – अंबाला
2. राजपुरा – बनूड़ – जीरकपुर – डेराबस्सी – अंबाला
3. राजपुरा – घनौर – अंबाला-दिल्ली हाईवे
4. पटियाला – घनौर – अंबाला-दिल्ली हाईवे
5. बनूड़ – मनौली सूरत – लेहली – लालड़ू – अंबाला (केवल छोटे वाहनों के लिए)
हरियाणा से पंजाब आने के वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली से
जग्गी सिटी सेंटर के पास बाईं ओर से
➡️ अंबाला–चंडीगढ़ रोड
➡️ लालड़ू – पटियाला – लुधियाना – जालंधर – अमृतसर
हिसार और कैथल से
अंबाला होते हुए
➡️ चंडीगढ़ – लालड़ू – राजपुरा – पटियाला – लुधियाना – जालंधर – अमृतसर








