रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 6.9 तीव्रता का भूकंप, ओजर्नोव्स्की के पास रहा केंद्र

SHARE:

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र ओजर्नोव्स्की से 76 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। इसकी गहराई धरती की सतह से लगभग 143.2 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

 

भूकंप की तीव्रता अधिक होने के बावजूद फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय स्तर पर नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

 

कामचटका प्रायद्वीप रूस के सुदूर पूर्व में स्थित है। यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के आसपास की सक्रिय भूकंपीय पट्टी में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस क्षेत्र में कई सक्रिय ज्वालामुखी भी मौजूद हैं।

 

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।

Kinni Times
Author: Kinni Times