देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली:
राजधानी और आसपास के NCR में बारिश का कोई आसार नहीं है। मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश:
पूरे राज्य को ग्रीन जोन में रखा गया है। यानी कहीं भी बारिश नहीं होगी। उमस और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर सकता है।
बिहार:
बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। पटना, चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे इलाकों में गर्मी लोगों को सताएगी।
उत्तराखंड:
राज्य में किसी भी जिले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।








