मतगणना से पहले ममता बनर्जी का बड़ा हमला

SHARE:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गुरुवार रात वह अचानक कोलकाता के भवानीपुर स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचीं और वहां सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य के कई इलाकों से ईवीएम में गड़बड़ी और छेड़छाड़ की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि टीवी पर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्हें खुद मौके पर जाना पड़ा।

चुनाव आयोग पर लगाए पक्षपात के आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वह स्ट्रांग रूम पहुंचीं तो केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक उम्मीदवार और पार्टी प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम तक जाने की अनुमति होती है।

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के एजेंट को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले में एकतरफा रवैया अपनाया जा रहा है।

‘ये बिहार-महाराष्ट्र नहीं’

ममता बनर्जी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यह बिहार और महाराष्ट्र नहीं है। अगर कोई ईवीएम चुराने या मतगणना में धांधली करने की कोशिश करेगा तो तृणमूल कांग्रेस पूरी ताकत से मुकाबला करेगी।

बीजेपी के 'राम' के जवाब में ममता की 'दुर्गा', चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? -  BBC News हिंदी

जनता से शांति बनाए रखने की अपील

गंभीर आरोपों के बावजूद ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान सभी को शांत रहना चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढे

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत को गर्मी से राहत https://kinnitimes.com/?p=29633

तेज गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलती दिख रही है https://www.facebook.com/share/p/17fgADZUwN/

Kinni Times
Author: Kinni Times