ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash 26 जनवरी 2026

SHARE:

पटना: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया यूज़र्स को सख्त चेतावनी दी है कि नाबालिग पीड़ितों की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों पर आईटी एक्ट और पोक्सो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन संविधान, लोकतंत्र और एकता के मूल्यों को याद करने का अवसर है।

नई दिल्ली/ब्रसेल्स: भारत और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील के तहत कारों पर आयात शुल्क 40 प्रतिशत तक घटाने का फैसला हुआ है। इससे ऑटो सेक्टर और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर कहा कि राष्ट्रप्रेम और विकास के प्रति समर्पण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

मियामी (यूएस): मियामी एयरपोर्ट पर संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कारणों से यात्रियों को टर्मिनल खाली करने को कहा गया।

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर राजधानी में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था की गई है। हजारों CCTV कैमरों से निगरानी और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले में सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। वहीं किश्तवाड़ में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने दो-तीन आतंकियों को घेर लिया है।

दिल्ली-NCR: सुरक्षा को लेकर 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अमेरिका: भीषण बर्फीले तूफान से 10 लाख से अधिक लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई है। कई इलाकों में आपात स्थिति जैसे हालात हैं।

लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर शहर में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भव्य झलक देखने को मिलेगी। विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

राजस्थान: नागौर जिले में 10,000 किलो अवैध विस्फोटक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब: पटियाला में हेड कॉन्स्टेबल पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *