ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash | 26 जनवरी 2026

SHARE:

भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत पूरी हो गई है। दोनों पक्षों में सहमति बन चुकी है और कल इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

तेलंगाना फोन टैपिंग केस में SIT ने BRS के पूर्व सांसद संतोष बाबू को नोटिस जारी किया है। उनसे पूछताछ के लिए जल्द पेश होने को कहा गया है।

राजस्थान के नागौर में अवैध विस्फोटक मामले की जांच तेज हो गई है। एनआईए और गृह मंत्रालय की स्पेशल टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का कल औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी।

गणतंत्र दिवस पर भारत की मेजबानी के लिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया।

नोएडा में UGC के नए नियमों को लेकर BJP युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजू पंडित ने इस्तीफा दिया।

कांग्रेस के पूर्व MLC दीपक का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन, दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई।

अमेरिका की जनता की ओर से भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई, डोनाल्ड ट्रंप का संदेश।

‘संविधान को अपने से नीचे समझना ठीक नहीं’, अखिलेश यादव का X पर भाजपा को निशाना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— भारत ने उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।

ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले से मिडिल ईस्ट गंभीर रूप से अस्थिर हो सकता है, क्रेमलिन की चेतावनी।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति मुर्मू को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा— भारत को अग्रणी गणतंत्र बनाने के लिए नागरिक ईमानदारी से संवैधानिक कर्तव्य निभाएं।

दिल्ली-एनसीआर में 27 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने UGC नियमों पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दिया।

अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर तंज— कुछ लोग नींद से उठते हैं, होश में नहीं आते।

हिमाचल प्रदेश में लापता चचेरे भाइयों के शव भरमाणी जंगल से बरामद, दोनों को भरमौर एयरलिफ्ट किया गया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर परिसर में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन का प्रस्ताव आने की तैयारी।

फिलीपींस नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15, 316 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग और विदेश मंत्री वांग यी ने OIC महासचिव से बातचीत की।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड करीब 97 मिनट चली, 30 झांकियां निकलीं।

CRPF-SSB के बाइक स्टंट में 42 महिला जवानों ने देश रक्षा का संदेश दिया।

कर्तव्य पथ पर T-90 भीष्म और अर्जुन MK-1 मेन बैटल टैंक गुजरे।

मणिपुर की झांकी ‘खेतों से वैश्विक बाजार तक’ थीम पर कर्तव्य पथ से गुजरी।

बांग्लादेश के दीपू दास मॉब लिंचिंग मामले में एक और आरोपी मोहम्मद राजीब गिरफ्तार।

कर्तव्य पथ पर शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत, राष्ट्रपति ने तिरंगे को सलामी दी।

अमेरिका में टेकऑफ के दौरान रनवे पर प्राइवेट जेट क्रैश, भीषण आग लगी, 8 लोग सवार थे।

उत्तर प्रदेश की पहचान सशक्त नारीशक्ति और स्किल्ड युवा— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

US-तेहरान तनाव के बीच इंडिगो ने ईरान के कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द कीं।

नाबालिग पीड़ितों की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध— सोशल मीडिया के लिए बिहार पुलिस की चेतावनी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

भारत कारों पर 40% तक टैरिफ घटाएगा, ईयू के साथ ट्रेड डील।

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी बोले— राष्ट्रप्रेम और विकास के प्रति समर्पण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

मियामी एयरपोर्ट पर संदिग्ध चीज मिलने से अफरातफरी, यात्रियों को बाहर निकाला गया।

राजधानी दिल्ली में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी, हजारों CCTV कैमरों से निगरानी।

जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।

दिल्ली-NCR में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कड़ी, 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती।

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 10 लाख से ज्यादा लोगों के घरों में बिजली गुल।

लखनऊ में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भव्य झलक।

किश्तवाड़ (J&K) में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो-तीन आतंकियों को घेरा।

राजस्थान के नागौर में 10,000 किलो अवैध विस्फोटक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *