ब्रेकिंग न्यूज़ – News Flash 12 दिसंबर 2025

SHARE:

महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ है। घटना के बाद प्रशासन अलर्ट पर है और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है।

दिल्ली के लाल किला बम ब्लास्ट केस में पांच आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में जनगणना दो चरणों में होगी और इसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराया जाएगा।

इंडिगो संकट मामले में कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स DGCA की हाई लेवल जांच कमेटी के सामने पेश हुए।

अहमदाबाद के परिश्रम एलीजेंस में भीषण आग लग गई, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर जुटी हैं।

अमित शाह 15 दिसंबर को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे।

इंडिया टुडे के 50 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई के NSE में सेरेमोनियल बेल रिंगिंग आयोजित की गई, चेयरमैन अरुण पुरी ने इसे संस्था के नए अध्याय की शुरुआत बताया।

इंडिगो ने ऑपरेशनल रुकावटों की जांच के लिए चीफ एविएशन एडवाइजर्स की नियुक्ति की है।

ED ने कोडीन कफ सिरप मामले में शैली ट्रेडर्स और शुभम जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी की।

इंडिगो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एयरक्राफ्ट री-इंपोर्ट पर 900 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी वापस करने की मांग की है।

केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ कर सकती है।

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में डीएमके पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ।

भारत में मोटापा घटाने वाली दवा Ozempic की एंट्री हो गई है, जिसकी कीमत साप्ताहिक 2200 रुपये तय की गई है।

लखनऊ में एक सनकी आशिक ने युवती को गोली मारकर घायल कर दिया और घटना के बाद फरार हो गया।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग करते हुए सरकार से ठोस प्लान बनाने को कहा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनील गावस्कर के नाम और फोटो के दुरुपयोग पर Google, Meta और X को संबंधित कंटेंट हटाने का आदेश दिया है।

कांग्रेस सांसदों की रणनीतिक बैठक राहुल गांधी की अगुवाई में हुई, हालांकि शशि थरूर बैठक में शामिल नहीं हुए।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट मैचों की बहाली को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है, अब अंतिम निर्णय होम डिपार्टमेंट लेगा।

अमेरिकी प्रशासन ने PAX सिलिका इनिशिएटिव से भारत को बाहर रखने का बड़ा कदम उठाया है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कल लातूर में कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक के इमिग्रेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है और देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए।

यूपी में कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर ED ने बड़ी कार्रवाई की है और दर्जनों FIR के आधार पर ECIR दर्ज किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आंध्र प्रदेश में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने दुख जताया है।

यूपी में योगी सरकार ने अगले छह महीने तक पूरे प्रदेश में हड़ताल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधन हो गया।

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इसे सुलझाने के लिए कुछ फोन कॉल करने होंगे।

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में बड़ा बस हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

दिल्ली में गर्भवती महिला को बांग्लादेश भेजे जाने से जुड़ा मामला आज कोर्ट में सुना जाएगा।

दादरी के अखलाक लिंचिंग केस की सुनवाई आज ट्रायल कोर्ट में हो रही है।

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर दायर मामले की सुनवाई भी आज निर्धारित है।

तमिलनाडु में PMK जाति जनगणना की मांग को लेकर आज पूरे राज्य में आंदोलन कर रही है।

जुबिन गर्ग की मौत के मामले में SIT आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के लिए 14 दिसंबर को नाम का ऐलान किया जाएगा, जबकि नामांकन 13 दिसंबर को होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 दिसंबर तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर रहेंगे।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *