ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash – 11 दिसंबर 2025

SHARE:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के मणिपुर दौरे पर जा रही हैं। अपने प्रवास के दौरान वह कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

RSS प्रमुख मोहन भागवत भी आज से अंडमान-निकोबार के दौरे पर हैं, जहाँ वह वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के एक मार्केट में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर धमाकों जैसी तेज आवाजें भी सुनी गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

SIR मामले पर आज चुनाव आयोग की अहम बैठक होने जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज और कल मणिपुर के दौरे को लेकर सुरक्षा और तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई आज अदालत में होगी।

अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर भी आज ही सुनवाई की जानी है।

गोवा अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को किसी तरह की राहत नहीं मिली है। उनकी ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी।

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाँ मौके पर पहुंचकर राहतकार्य में जुटी हैं।

इंडिगो एयरलाइन में हुई हालिया दिक्कतों के बाद CEO के साथ अब कंपनी के चेयरमैन ने भी माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि इस पूरी समस्या की जड़ तक जाकर समाधान किया जाएगा।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *