ब्रेकिंग न्यूज़ — News Flash 02 दिसंबर 2025

SHARE:

* तमिलनाडु में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि।

* चक्रवात की तबाही से  श्रीलंका में मृतकों की संख्या 450 के पार पहुंची।

* रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बयान—”अगर यूरोप युद्ध चाहता है, तो हम तैयार हैं।”

* राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात।

* मुंबई पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दंपत्ति को गिरफ्तार किया।

* दिल्ली की हवा फिर खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में।

* तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में भारी बारिश के चलते कल स्कूल बंद रहेंगे।

* इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक।

* वाशिंगटन में पाकिस्तानी-अमेरिकियों का प्रदर्शन, इमरान खान की रिहाई की मांग।

* इमरान खान से उनकी बहन की मुलाकात, बताया—जेल में स्वास्थ्य स्थिति ठीक।

* IMD ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील।

* संसद शीतकालीन सत्र में INDIA ब्लॉक ने कल फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई।

* दिल्ली सरकार ने बेघरों के लिए विंटर एक्शन प्लान लागू किया।

* संसद में सोमवार को वंदे मातरम् पर बहस और मंगलवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी।

* अमेरिकी राजदूत पुतिन से मुलाकात के लिए मॉस्को पहुंचे।

* श्रीलंका के बाढ़ प्रभावितों के लिए चीन देगा आर्थिक और राहत सहायता।

* वंदे मातरम् के 150 साल—सोमवार से संसद में विशेष चर्चा की शुरुआत होगी।

* राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हुई।

* इमरान खान से मुलाकात के लिए उनकी बहन उजमा को मंजूरी।

* लोकसभा में वंदे मातरम् पर सोमवार को चर्चा तय।

* चुनाव सुधारों पर 9 दिसंबर को लोकसभा में बहस होगी।

* एक्टर विजय को 5 दिसंबर को पुडुचेरी में पब्लिक मीटिंग की अनुमति, रोड शो की इजाजत नहीं।

* एक राष्ट्र-एक चुनाव पर अगली बैठक 4, 10 और 17 दिसंबर को होगी।

* मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष ड्रामा कर रहा है: वित्त मंत्री का बयान।

* गृह मंत्री अमित शाह महीने के अंत में पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

* दिल्ली ब्लास्ट केस में आरोपी आमिर राशिद को NIA की रिमांड बढ़ी।

* शीतकालीन सत्र में लोकसभा की बैठक बुधवार सुबह तक स्थगित की गई।

* पटना में नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, बुलडोजर से हटाए जा रहे ढांचे।

* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले—भ्रष्टाचार के प्रति बेहद कड़े थे सरदार पटेल।

* महाराष्ट्र के निकाय चुनाव परिणाम अब 21 दिसंबर को घोषित होंगे।

* राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा जारी।

* बिहार में प्रेम कुमार सर्वसम्मति से विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए।

* लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी हंगामे के बाद स्थगित।

* किसान मजदूर मोर्चा ने पंजाब में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की।

* कर्नाटक में CM सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार के घर पहुंचकर मुलाकात की।

* बम की धमकी के बाद मुंबई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट हैदराबाद से कुवैत जा रही थी।

* महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी।

* राजस्थान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ISI एजेंट गिरफ्तार।

* चीन ने श्रीलंका को 10 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *