ब्रेकिंग न्यूज़

SHARE:

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। इजरायली-अमेरिकी हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया ने इस दावे की पुष्टि करते हुए देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। हालांकि इससे पहले ईरान की ओर से उनके सुरक्षित होने का बयान भी जारी किया गया था, जिससे हालात को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि खामेनेई की मौत हो चुकी है, जबकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ऑपरेशन जारी रखने की बात कही है। ईरान ने पलटवार करते हुए कतर में अमेरिकी रडार सिस्टम तबाह करने का दावा किया है। पश्चिमी तेहरान समेत कई इलाकों में जोरदार विस्फोटों की खबर है।

हमलों के बीच ईरान के क़ोम क्षेत्र में स्थित एक मिसाइल लॉन्च साइट को निशाना बनाया गया। वहीं, खामेनेई की बेटी और पोती की मौत की भी खबरें सामने आई हैं। तेहरान में उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए वर्ल्ड वाइड अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और कई देशों के नेताओं के बीच लगातार बातचीत जारी है।

उधर, भारत के जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

मिडिल ईस्ट की ताज़ा स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *