ब्रेकिंग न्यूज़ – 27 अक्टूबर 2025,किन्नी टाइम्स

SHARE:

दिल्ली एसिड अटैक मामले में बड़ा खुलासा — पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया, सामने आया फर्जी केस का मामला।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ किया कि वे 2028 में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी ने अनुशासनहीनता पर बड़ा कदम उठाया — पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 27 नेताओं को किया निष्कासित।

उद्धव ठाकरे का बयान — जब तक SIR पूरी नहीं हो जाती, महाराष्ट्र में चुनाव कराना संभव नहीं।

महाराष्ट्र ATS ने पुणे से संदिग्ध आतंकी जुबैर हंगरकर को UAPA के तहत गिरफ्तार किया।

अरुणाचल प्रदेश के डबल सुसाइड केस में IAS तालो पोटोम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला — बोले, “यमुना की उपेक्षा करने का पाप बातों से नहीं धुलेगा।”

चक्रवात ‘मोंथा’ 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा, मौसम विभाग ने तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी।

करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, दुख जताते हुए घटना पर माफी मांगी।

अखिलेश यादव ने कहा — “जगन बाबू की प्रतिमा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है, बीजेपी सरकार में महापुरुषों का लगातार अपमान हो रहा है।”

तेज प्रताप यादव ने उम्मीदवारों की जीत पर पार्टी में वापसी की खबरों को खारिज किया।

भारतीय नौसेना का स्वदेशी जहाज ‘इक्षक’ 6 नवंबर को कोच्चि में बेड़े में शामिल होगा।

यूएई थल सेना के कमांडर मेजर जनरल यूसेफ मायूफ सईद अल हल्लामी भारत पहुंचे।

चुनाव आयोग ने SIR के दूसरे चरण का ऐलान किया — आज रात से वोटर लिस्ट फ्रीज होगी, अयोग्य वोटरों को हटाने और योग्य मतदाताओं को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू।

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR का दूसरा फेज देश के 12 राज्यों में शुरू होगा, बाहर रहने वाले लोग ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

चिराग पासवान बोले — “मेरे विधायक NDA से नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट देंगे।”

तकनीकी खराबी के कारण मदुरै-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

रेलवे ने चक्रवात के खतरे को देखते हुए विशाखापट्टनम-चेन्नई के बीच 27 और 28 अक्टूबर की ट्रेनें रद्द कीं।

तेजस्वी यादव ने आजतक से बातचीत में कहा — “बिहार का लाल ही बिहार चलाएगा, जनता बदलाव के मूड में है, NDA सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।”

उन्होंने कहा कि “NDA सिर्फ जुमलों की बारिश कर रहा है और हमारी घोषणाओं की नकल कर रहा है।”

चीन ने दावा किया कि साउथ चाइना सी में सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी नौसेना का विमान क्रैश हो गया।

आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात ‘मोंथा’ से पहले राज्यव्यापी हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम स्थापित किए।

एक्टर जय भानुशाली और माही विज ने शादी के 14 साल बाद तलाक की अर्जी दी।

रक्षा मंत्री ने सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स की वार्षिक बैठक को संबोधित किया।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *