ब्रेकिंग न्यूज़

SHARE:

🔴 बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज
आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में तीन बड़ी चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अमरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारसा और कटिहार में जनसभाएं करेंगे।

🌍 अंतरराष्ट्रीय खबर
अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आज सुबह 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, झटके कई इलाकों में महसूस किए गए।

🏆 खेल जगत से बड़ी खबर
भारत ने महिला विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, “बेटियों ने देश का नाम रोशन किया।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “भारत की बेटियों ने इतिहास रचा, पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।”

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर बोले, “भारतीय बेटियों ने नए सपनों को जन्म दिया, पूरा देश गर्व से भर गया।”

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “1983 और 2011 की यादें ताजा हो गईं।”

🔥 हरियाणा से खबर
पंचकूला में जीरकपुर बॉर्डर पर बने औरागार्डन बैंक्विट हॉल में आज भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *