ब्रेकिंग न्यूज़ | 25 फरवरी 2026

SHARE:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह इजरायल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए दिल्ली से रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वे इजरायल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार सहयोग पर चर्चा होगी। इजरायल के एक प्रमुख विपक्षी नेता ने कहा है कि भारत और इजरायल के बीच संबंध गहरी दोस्ती और आपसी विश्वास पर आधारित हैं।

अजित पवार प्लेन क्रैश मामला: इस केस में VSR के खिलाफ DGCA की कार्रवाई को लेकर रोहित पवार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

मुंबई: आज बीएमसी (BMC) का बजट पेश किया जाएगा, जिसमें शहर के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं को लेकर अहम घोषणाएं संभव हैं।

ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोलीकांड का आरोपी मोनू घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दिल्ली: ISBT के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खेल जगत: T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *