ब्रेकिंग न्यूज़ — 21 नवंबर 2025

SHARE:

दुबई एयर शो हादसे में कांगड़ा निवासी पायलट नमांश स्याल के निधन पर सीएम सुखविंदर सुक्खू ने गहरा शोक जताया।

बिहार में नई सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को निर्धारित।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस विमान हादसे में IAF पायलट की मौत पर दुख व्यक्त किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर डीएम के खिलाफ वारंट जारी किया।

बिहार में विभागों का बंटवारा फाइनल—विजेंद्र प्रसाद को वित्त और ऊर्जा, विजय चौधरी को जल संसाधन विभाग।

JDU कोटे के मंत्रियों के विभाग तय, आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होगी।

कुपवाड़ा (J-K) की नौगाम वैली में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत, एक घायल।

जयपुर में कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी के आरोप में 60 लोग गिरफ्तार।

बिहार में डिप्टी CM विजय सिन्हा को भूमि-राजस्व व खनन, जबकि रामकृपाल को कृषि विभाग मिला।

नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं; सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय सौंपा गया।

भारतीय वायुसेना ने दुबई एयर शो में तेजस विमान क्रैश की जांच के आदेश दिए।

दुबई एयर शो के दौरान भारत का तेजस विमान क्रैश—पायलट की मौत, हादसा प्रदर्शन उड़ान के वक्त हुआ।

MP में EoW ने कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापे मारे, ₹35.37 करोड़ की ठगी का आरोप।

MP के भोपाल में युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला—पुलिस ने केस दर्ज किया।

यूपी के सोनभद्र खदान हादसे की SIT जांच होगी; 7 मजदूरों की मौत हुई थी।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन के घर पर तोड़फोड़ रोकने पर हाईकोर्ट ने 15 दिन का स्टे दिया।

दिल्ली HC ने गंभीर के खिलाफ COVID दवाओं के अवैध भंडारण की शिकायत खारिज की।

कर्नाटक में निखिल कुमारस्वामी को JDS का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।

बेंगलुरु के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रवाना।

मणिपुर में बेटे ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पिता की हत्या की, खुद को भी गोली मारी।

राजस्थान के दौसा में एक्सप्रेसवे पर हादसा, कंटेनर चालक की मौत।

दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद से एक शख्स हिरासत में, ग्राइंडर और मेल्टिंग फर्नेस मिले।

बांग्लादेश में भूकंप से 3 लोगों की मौत, 50 लोग घायल।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत।

CM योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली–काबुल और अमृतसर–काबुल के बीच कार्गो उड़ानें जल्द शुरू होंगी।

गुजरात में गिर सोमनाथ के छारा गांव में SIR के काम से परेशान BLO ने आत्महत्या की।

तमिलनाडु सरकार ने राजनीतिक रैलियों के लिए ड्राफ्ट SOP हाईकोर्ट में पेश किया।

कर्नाटक में कोचीन शिपयार्ड के 2 कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़े गए।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा—अगले 5 साल में BSF को दुनिया की सबसे आधुनिक बॉर्डर फोर्स बनाएंगे।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्टेडियम से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 2 लोग अरेस्ट।

साहित्य आजतक कार्यक्रम में कली पुरी बोलीं—‘आतंक ने हम सबका दिल तोड़ दिया’।

बांग्लादेश और कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6।

लालकिला ब्लास्ट केस में आरोपी ने एन्क्रिप्टेड ऐप से भेजे थे सुसाइड बॉम्बिंग वीडियो।

मैक्सिको की फातिमा मिस यूनिवर्स 2025 बनीं।

झारखंड में ED की 18 ठिकानों पर छापेमारी जारी।

अमेरिका ने ब्राजील के एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर 40% इम्पोर्ट टैरिफ हटाया।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *