ब्रेकिंग न्यूज़ | 13 नवंबर 2025

SHARE:

🔴 दिल्ली ब्लास्ट केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई
NIA की जांच में सामने आए सबूतों के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता और संबद्धता रद्द कर दी गई है। जांच एजेंसियों ने संस्थान से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा— “दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, जो मिसाल बनेगी।”

🟥 दिल्ली ब्लास्ट की जांच तेज, कई राज्यों में छापेमारी
NIA ने नूंह के पिनांगवान गांव में उर्वरक दुकान के मालिक को पकड़ा है। एजेंसियों को शक है कि धमाके में इस्तेमाल अमोनियम नाइट्रेट यहीं से खरीदा गया था। यूपी, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कई संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है।

🟥 दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय की हाई-लेवल बैठक खत्म
कर्तव्य भवन में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली CM रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद के बीच बैठक हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। रेलवे स्टेशन, मेट्रो और एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

🟥 दिल्ली धमाके में मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ
आईसीयू में भर्ती घायल बिलाल हसन ने दम तोड़ दिया है। लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में अब अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश के संकेत मिल रहे हैं।

🟥 अन्य प्रमुख खबरें:

  • पुणे में बड़ा हादसा: सामान से भरा ट्रक कई वाहनों से टकराया, आग लगने से 8 लोगों की मौत
  • JK के LG मनोज सिन्हा ने SMHS अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. निसार उल हसन को बर्खास्त किया
  • ED ने JP इंफ्राटेक मनी लॉन्ड्रिंग केस में मनोज गौड़ को 5 दिन की हिरासत में लिया
  • बिहार में वोटों की गिनती से पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन नेताओं की बैठक बुलाई
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी दी
  • रांची, लुधियाना, कानपुर और श्रीनगर में एजेंसियों की रेड और अलर्ट जारी
  • 🟥 खेल से जुड़ी खबरें:
    भारत-नेपाल के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में वाणिज्यिक सहयोग पर चर्चा।
    वहीं IND vs SA टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा — “टीम एक स्पिनर या तीन ऑलराउंडर में से चुनाव करेगी।”
Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *