बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय दोबारा चिराग पासवान से मिलने पहुंचे हैं।
चीन ने सुपरहार्ड, लिथियम बैटरी और रेयर अर्थ मटेरियल के निर्यात पर सख्त नियंत्रण लगा दिया है। उधर, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई।
अखिलेश यादव ने कहा कि PDA को मजबूत करना जरूरी है और यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही है। भूपेश बघेल ने भी कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला हाईकमान ही करेगा।
फर्रुखाबाद में एक प्राइवेट विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद झाड़ियों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे हर घर में एक सरकारी नौकरी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जुमलेबाजी नहीं करते। वहीं, जनसुराज पार्टी ने अपने 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंधों की नींव लोकतंत्र पर टिकी है और दोनों देशों की साझेदारी में नई ऊर्जा आई है।
गुजरात में नवरात्र के दौरान बवाल करने वालों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई, जिसमें 185 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।
कोल्ड्रिक कफ सिरप से मौत के मामले में श्रीसन फार्मा को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने भी दो अधिकारियों को निलंबित किया है।
बंगाल में बीजेपी नेताओं पर हुए हमले के मामले में जलपाईगुड़ी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने वाली है। वहीं, NDA में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
लखनऊ में मायावती की रैली शुरू हो गई है, जहां उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आते ही PDA के संत और समाज को भुला देती है।
तेलंगाना सरकार ने रेलाइफ और रेस्पिफ्रेश टीआर सिरप को बैन कर दिया है, जबकि कोल्ड्रिक कफ सिरप की सप्लाई ओडिशा और पुदुचेरी में भी की गई








