प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट के रनवे पर लगी लाइटों में तकनीकी खराबी आने के कारण सभी विमानों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रेलर और ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत और चार घायल हुए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “लोगों को घुसपैठिया बताने वालों पर नहीं, मखाना बोर्ड बनाने वाली NDA सरकार पर जनता का भरोसा है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “न्याय तभी वास्तविक सामाजिक न्याय बन सकता है जब वह समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचे।”
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने SIR से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
मधुबनी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव नई सोच के साथ बिहार को बदलेंगे और हम अनुभव से उनका सहयोग करेंगे।
ब्रिस्बेन में लगातार बारिश के कारण पांचवां T20 मैच रद्द कर दिया गया। भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
पंजाब में चुनाव आयोग ने उपचुनाव में लापरवाही के आरोपों के चलते तरनतारन की SSP को सस्पेंड कर दिया।
हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुईं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बेतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा – “जहां कट्टा और रंगदारी का राज होता है, वहां युवाओं के सपने दम तोड़ देते हैं।”
श्रीनगर पुलिस ने पूर्व GMC अनंतनाग के डॉक्टर अदील अहमद के लॉकर से AK-47 बरामद की और उन्हें हिरासत में लिया।
संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – “सीमांचल से सभी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।”
सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “पहले चरण के मतदान ने महागठबंधन को 65 वोल्ट का झटका दिया है।”
मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 तकनीकी खराबी के कारण छह घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
आंध्र प्रदेश के जग्गमपेटा के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और सात घायल हुए।
कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने घाटी की कई जेलों में छापेमारी की।
उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सुरक्षा वार्ता पर नाराजगी जताते हुए हमले की धमकी दी।
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
कुपवाड़ा में सेना ने ‘ऑपरेशन पिम्पल’ के तहत घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया।
बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पूरी, 65.8 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान।
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम बहाल कर दिया गया।








