ब्रेकिंग न्यूज़ | 04 मार्च 2026

SHARE:

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, अमेरिका का बड़ा दावा

मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान में करीब 2000 ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी नौसेना के एक वरिष्ठ एडमिरल के मुताबिक ये कार्रवाई सुरक्षा कारणों से की गई है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच, दक्षिणी लेबनान में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने भी बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। सेना के अनुसार, उसने हिज़्बुल्लाह के लगभग 60 ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया।

उधर, इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट के पास एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया गया है। इराकी सुरक्षा बलों का कहना है कि ड्रोन से संभावित खतरे को देखते हुए उसे तुरंत नष्ट किया गया।

वहीं, दुबई में अमेरिकी दूतावास के नजदीक ईरान से जुड़ा ड्रोन अटैक होने की खबर है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राजनीतिक हलचल भी तेज

दिल्ली में होली के मौके पर सियासी रंग भी चढ़ता दिखेगा। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर होली समारोह में शामिल होंगे।

वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते हमलों और कूटनीतिक हलचल के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें हालात पर टिकी हुई हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *