दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम
सुबह से मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है और लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास हो रहा है।
अटारी बॉर्डर से 7 भारतीय कैदियों की वतन वापसी
पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान ने सात भारतीय कैदियों को भारत को सौंप दिया। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में सभी को भारत लाया गया।
एयर इंडिया की दिल्ली-शंघाई सीधी उड़ान आज से शुरू
एयर इंडिया आज से दिल्ली और शंघाई के बीच नई अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू कर रही है। इससे भारत-चीन के बीच यात्रा और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात चार राउंड फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।
कतर ने गाजा में संघर्ष विराम उल्लंघन पर जताई नाराज़गी
कतर ने इजरायल पर गाजा पट्टी में बार-बार संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
ईरान के सेना प्रमुख का सख्त बयान
ईरान के सेना प्रमुख ने कहा है कि देश अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।
आंध्र प्रदेश: अंबाती रामबाबू गिरफ्तार
अमरावती में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और YSRCP नेता अंबाती रामबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के कारणों पर अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।
राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के घर खुशखबरी आई है। उपासना ने जुड़वा बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को जन्म दिया है।
PM मोदी का पंजाब दौरा आज
गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में जालंधर के पास डेरा सचखंड बल्लान का दौरा करेंगे।








