तेलंगाना में फूड पॉइज़निंग का एक और मामला सामने आया है। एक गर्ल्स हॉस्टल में खाने के बाद करीब 25 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।
खेल जगत से खबर—भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी-20 मुकाबला आज विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। सीरीज के लिहाज से यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है।
हरियाणा के फरीदाबाद में आज भव्य आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगी। इस मेले में देश-विदेश के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
राजनयिक मोर्चे पर भी अहम बैठक आज होने वाली है। भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें आपसी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।








