*नई दिल्ली।* एक ओर सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में अवैध निर्माण पर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और संबंधित एजेंसियों से कार्रवाई की रिपोर्ट मांग रहा है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण दिल्ली के गदाईपुर क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण गतिविधियां जारी होने के आरोप सामने आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, *फार्म नंबर-3, CN-300, गदाईपुर, गुरुद्वारा वाला रोड ,थाना फतेहपुर बेरी* क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों का दावा है कि यह संपत्ति दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता *उदय आहूजा* से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में निर्माण कार्य लगातार जारी है, जबकि अवैध निर्माण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य नियमों के अनुरूप है तो संबंधित विभाग इसकी स्थिति स्पष्ट करें और यदि किसी प्रकार का उल्लंघन हो रहा है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभागों, एमसीडी, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद यदि अवैध निर्माण जारी है तो इससे कानून के पालन और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण स्थल की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि निर्माण कार्य वैध स्वीकृतियों के तहत हो रहा है या नहीं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर उचित कार्रवाई की जा सके।








