मध्य-पूर्व में Iran और Israel के बीच जारी टकराव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। Dubai में ईरानी ड्रोन हमले के दौरान एक Pakistanी नागरिक की मौत हो गई। वहीं दुबई मरीना इलाके में एक टावर का हिस्सा गिरने की भी खबर सामने आई है।
ईरान ने Bahrain के एक पोर्ट को भी निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई। राहत की बात यह है कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
उधर Tehran में इजरायल ने फ्यूल डिपो और रिफाइनरी को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। राजधानी के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
Iraq के Sulaymaniyah शहर में भी ड्रोन हमलों की खबर है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस बीच United States ने Russia को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह ईरान को किसी भी तरह की गुप्त जानकारी या सैन्य मदद न दे।
इधर इराक के प्रधानमंत्री ने Baghdad में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
सुरक्षा चिंताओं के बीच Spain ने तेहरान स्थित अपना दूतावास खाली करा लिया है। वहीं Turkey के विदेश मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी है कि तुर्की की ओर मिसाइल दागने से बचें।
उधर France ने United Arab Emirates से 4,300 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है और जरूरत पड़ने पर और विमान भेजने की तैयारी कर रहा है।







