द्रमुक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, पी. विल्सन और एसआर शिवलिंगम को राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया दावेदार

SHARE:

द्रमुक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है इसके तहत सलमा, एडवोकेट पी. विल्सन और एसआर शिवलिंगम को राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदार बनाया गया है. पहले के समझौते के तहत एक सीट कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम को आवंटित की गई है. अब देखना होगा कि अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन खुद राज्यसभा जाते हैं या फिर अपनी पार्टी से किसी और को मौका देते हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में मक्कल निधि मैयम के औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद कमल हासन को या तो एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने या चुनाव के बाद राज्यसभा की सीट का विकल्प दिया गया था हालांकि, 70 वर्षीय कमल हासन ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

द्रमुक के पास 134 विधायक

तमिलनाडु विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के मुताबिक, द्रमुक के पास 134 विधायक हैं. पार्टी को छह राज्यसभा सीटों में से चार मिलने की उम्मीद है. शेष दो सीटें एआईएडीएमके के पास जाने की संभावना है, जिसने फिर से भाजपा से हाथ मिलाया है. इससे पहले चुनाव आयोग ने आठ राज्यसभा (उच्च सदन) सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीख का एलान कर दिया था. असम के दो और तमिलनाडु के छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने की वजह से चुनाव कराए जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी। मतदान 19 जून को होगा, उसी शाम को मतगणना की जाएगी. द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी. असम से बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (भाजपा) और मिशन रंजन दास (भाजपा) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है. इसी तरह तमिलनाडु के छह सदस्यों अंबुमणि रामदास (पीएमके), एन. चंद्रशेखरन (एआईएडीएमके), एम. शानमुगम (डीएमके), पी. विल्सन (डीएमके) और वाइको (एमडीएमके) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *