अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन दौरे पर
राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ब्रिटेन पहुंचे। विंडसर कैसल में किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला ने उनका भव्य स्वागत किया।
नीरज चोपड़ा का बड़ा कदम
ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के जेवलिन थ्रो फ़ाइनल में जगह बना ली है।
पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाईयाँ
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। वॉन डेर लेयेन ने भारत-यूरोप साझेदारी पर भी बातचीत की।
पटना हाई कोर्ट का आदेश
हाई कोर्ट ने कांग्रेस का वह एआई वीडियो हटाने का आदेश दिया है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को दिखाया गया था। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे निंदनीय बताया और कहा कि किसी दिवंगत मां को इस तरह दिखाना गलत है।
ग़ज़ा में संकट जारी
ग़ज़ा सिटी से निकासी करने वालों पर भी इसराइली हमले की पुष्टि हुई है। फूटेज में दिखा कि पश्चिमी ग़ज़ा सिटी में एक पिक-अप ट्रक को निशाना बनाया गया, जबकि वह ट्रक निर्धारित निकासी मार्ग से आधा मील से भी कम दूरी पर था।
कपिल देव का बयान
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद पर कपिल देव ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने या मैच रेफ़री को हटाने जैसी बातों को बेवजह तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
गोरखपुर हत्या मामला
गोरखपुर के पिपराइच इलाके में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएसपी राज करन नय्यर ने इस घटना पर अपडेट दिया और बताया कि इसमें पशु तस्करों पर आरोप लगाए गए हैं।








