🌎 अंतरराष्ट्रीय
ब्राज़ील में COP-30 बैठक के दौरान आग
ब्राज़ील के वेलेम में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन COP-30 के दौरान आग लगने से हड़कंप मच गया। आयोजन स्थल को तुरंत खाली कराया गया। आग पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
🇮🇳 भारत
ईडी की बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी 1,452 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ अटैच कीं। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई है।
निख़त ज़रीन ने जीता गोल्ड
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत की स्टार बॉक्सर निख़त ज़रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की छापेमारी
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में NIA ने यूपी और जम्मू-कश्मीर से चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी मामले की जाँच तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।
चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला
एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर “अहंकार की हद पार करने” का आरोप लगाया।








