देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें (07 अक्टूबर 2025):

SHARE:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापारिक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए नए टैरिफ़ नियमों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से अमेरिका में आने वाले सभी मीडियम और बड़े ट्रकों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जाएगा। इस फैसले से एशिया और यूरोप के कई देशों की ऑटोमोबाइल कंपनियों पर असर पड़ सकता है, खासतौर पर जापान, जर्मनी और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की कंपनियों को आर्थिक झटका लगने की संभावना है। यह कदम ट्रंप प्रशासन की “अमेरिका फर्स्ट” नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ग़ज़ा में जारी संघर्ष के बीच शांति बहाली के प्रयास फिर से तेज़ हो गए हैं। इस सिलसिले में हमास और इसराइल के प्रतिनिधि मिस्र पहुंचे हैं, जहां वे “ग़ज़ा पीस प्लान” पर मध्यस्थता के तहत बातचीत करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक से दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने की दिशा में कुछ ठोस कदम उठ सकते हैं। इसी बीच, इसराइल ने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत 171 लोगों को देश से वापस भेज दिया है, जो मानवीय संगठनों के साथ ग़ज़ा में राहत कार्यों के लिए पहुंचे थे।

मध्य प्रदेश में दर्दनाक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एक कफ़ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और ड्रग इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, नोबेल कमेटी ने इस साल फिजियोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुरस्कार पाने वालों में मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल, और शिमॉन साकागुची शामिल हैं। इन वैज्ञानिकों को मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली (Immune System) को बेहतर ढंग से समझने और नई चिकित्सा पद्धतियों के विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *