जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में ग़ज़ा और यूक्रेन मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद विकास के लिए एक स्थायी और बड़ा ख़तरा है।
फ़लस्तीन
संयुक्त राष्ट्र में फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने सभी फ़लस्तीनी संगठनों से अपील की कि वे अपने हथियार फ़लस्तीनी प्राधिकरण को सौंप दें।
लेह प्रदर्शन और वांगचुक पर कार्रवाई
बुधवार को लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक के NGO को कथित FCRA नियम उल्लंघन के मामले में CBI का नोटिस भेजा है।
बाबरी मस्जिद पर बयान
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए एक बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
इज़राइल-यमन हमला
इज़राइली सेना ने दावा किया है कि उसने यमन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में आठ लोगों की मौत हुई है।








