देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर एक नज़र

SHARE:

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के बाहर धरना शुरू कर दिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान का छज्जा गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की जांच जारी है।

दिल्ली में कल एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जबकि मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

शिक्षा मंत्रालय में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हलचल तेज है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और NTA कार्यालय का भी दौरा किया।

विदेश नीति के मोर्चे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर 10 और 11 जून को बुल्गारिया और फिनलैंड की यात्रा पर रहेंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झटका लगा है। PMLA कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।

बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर को बड़ी राहत मिली है। फायरिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

अंतरराष्ट्रीय खबरों की बात करें तो यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं क्यूबा में 6.1 तीव्रता के भूकंप से राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

इधर अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू की गई 1 लाख डॉलर की H-1B वीजा फीस को गैर-कानूनी करार दिया है।

फिलहाल इतनी ही बड़ी खबरें। देश-दुनिया की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए।

यह भी पढे

हौजरानी अग्निकांड के बाद बड़ा खुलासा https://kinnitimes.com/?p=30296

कई वर्षों से होटल, लेकिन लाइसेंस चाय-स्नैक्स का https://www.facebook.com/share/p/17mY7fhYzQ/

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई