देश-दुनिया की ताजा और बड़ी खबरे

SHARE:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऐलान और अंतरराष्ट्रीय तनाव तक कई अहम अपडेट सामने आई हैं। आइए जानते हैं दिनभर की प्रमुख खबरें।

मध्य प्रदेश के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के 48 घंटे बाद एक बच्चे का शव बरामद हुआ है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। प्रशासन अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच आज 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया गया। दोपहर 3 बजे तक 72.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन और तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंट्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। भाजपा ने कल स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर महिला कार्यकर्ताओं के धरने का ऐलान किया है।

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। ICC महिला T20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला  मौका - India TV Hindi

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में IED ब्लास्ट की घटना सामने आई, जिसमें 3 DRG जवान घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम यात्रा प्रभावित हुई है। पिछले तीन दिनों में करीब 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट रद्द हो चुके हैं।

लखनऊ पुलिस मुख्यालय से दुखद खबर सामने आई है, जहां तैनात एक ASI ने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच जारी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने जर्मनी से अपने 5,000 सैनिक हटाने का फैसला लिया है। वहीं ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ब्रिटेन ने संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा स्तर को ‘अति-गंभीर’ श्रेणी में डाल दिया है।

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत ट्रेन सेवा अब जम्मू तवी तक बढ़ा दी गई है और आज से इसका संचालन शुरू हो गया है।

देश-दुनिया की ताजा और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए।

यह भी पढे

देश और दुनिया से इस वक्त की अहम खबरें https://kinnitimes.com/?p=29629

देश और दुनिया में आज सुबह कई बड़ी हलचलें देखने को मिल रही हैं https://www.facebook.com/share/p/18dFZhSC4M/

Kinni Times
Author: Kinni Times