देशभर का मौसम अपडेट

SHARE:

देश में मॉनसून धीरे-धीरे विदाई की ओर है, लेकिन फिलहाल कई राज्यों में बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय एक तरफ कुछ राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ कई हिस्सों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बादल फटने और भारी बारिश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी जोरदार बारिश का असर दिखाई दे रहा है। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इस सिस्टम के असर से ओडिशा में 23 से 26 सितंबर तक, वहीं छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 से 26 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 4–5 दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। 23 सितंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है और तापमान सामान्य से 1–2 डिग्री अधिक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम
यूपी में मौसम फिर से करवट ले रहा है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बहुत कम है। 25 सितंबर तक राज्य में आसमान साफ रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में तापमान अधिक रहने से यहाँ गर्मी और उमस ज्यादा महसूस होगी।

बिहार का मौसम
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा रहेगा।

राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना अभी भी बनी हुई है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *