दिल्ली और NCR
दिल्ली में मॉनसून की बारिश अब पूरी तरह थम चुकी है। अगले 3 दिनों तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जिससे उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग का कहना है कि दशहरा तक दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
हालांकि, पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी है। इन जगहों पर फिसलन और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।
ओडिशा और आंध्र प्रदेश
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 26 और 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 25 सितंबर को खाड़ी के पास एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे दशहरा से पहले कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश
यूपी में फिलहाल बारिश थम चुकी है और अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 25 सितंबर को पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। 26, 27 और 28 सितंबर को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।
बिहार और झारखंड
बिहार में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। दशहरा तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, झारखंड के दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।








