दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश से मौसम हुआ सुहावना

SHARE:

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को कई इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा। इससे पहले सोमवार को भी एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चली थीं। लगातार दो दिनों से हो रही बरसात के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के कई शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम में यह बदलाव राजधानी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण के स्तर को भी कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति ने कुछ जगहों पर परेशानियां भी बढ़ा दी हैं।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *